-
ज्वार की फसल को पोषक तत्वों की
भारी मात्रा में आवश्यकता होती है।
-
12-15 गाड़ी कम्पोस्ट प्रति
हेक्टेयर डालने से उपज में वृध्दि होती है।
-
उर्वरकों की मात्रा बोई गई किस्म
के आधार पर डाली जाती है।
-
सिंचित संकर किस्म के लिए 100-120
कि.ग्रा./हे नत्रजन, 50-60 कि.ग्रा./हे फोस्फोरस एवं 40-50
कि.ग्रा./हे पोटॉश अनुमादित है।
-
स्थानीय किस्मों के लिए 50-60
कि.ग्रा./हे नत्रजन, 30-40 कि.ग्रा./हे फोस्फोरस एवं 25-30
कि.ग्रा./हे पोटॉश अनुमादित है।
-
असिंचित स्थानीय किस्मों के लिए 60
कि.ग्रा./हे नत्रजन, 40 कि.ग्रा./हे फोस्फोरस एवं 30 कि.ग्रा./हे पोटॉश अनुमादित है।
-
बोनी के समय नत्रजन की आधी
मात्रा तथा स्फुर, पोटाश की पूरी मात्रा बीज के नीचे अलग से
डाले।
-
उर्वरकों को 10 से 12 से.मी.
की गहराई में गडढों में दें।
-
बोनी के 30-35 दिन बाद शेष
नत्रजन की मात्रा डाले।