|
|
|
फसल सिफारिशें
|
|
खरीफ फसल- मूंगफली |
आई.
पी. एम. |
-
गर्मी में गहरी जुताई करें और खेत को दो से तीन सप्ताह तक धूप में
खुला छोड़ दें।
-
अनुमोदित किस्मों को ही उगाए।
-
उत्तर जोन में मध्य अप्रैल से मध्य मई तक बोनी कर दे।
-
मध्य और दक्षिण जोन में जून के अन्त तक बोनी कर दे।
-
बीज को रसायन या जैविक उत्पाद से उपचारित करें।
-
उपयुक्त गहराई पर अच्छी नमी में ही बोनी करें।
-
बोनी के फौरन बाद उगने के पहले डाले जाने वाले खरपतवारनाशी डाले ।
-
अनुमोदित खरपतवारनाशी को उपयुक्त मात्रा में सही समय पर नोजल और
अन्य उपकरणों की सहायता से छिड़काव करें।
-
फसल समय पर बोना चाहिए, पर्याप्त नमी, अनुमोदित बीज दर,संतुलित
उर्वरक जिससे उपयुक्त पौध संख्या हो और स्वास्थ पौधा बने जो
प्रांरभिक अवस्था में नींदा से मुकाबला कर सके।
-
मिट्टी के परीक्षण मान के अनुसार नत्रजन, पोटाश और फास्फोरस की
मात्रा डाले।
-
बोनी के 20 से 30 दिन बाद छेदक कीटों के लिए फिरोमोन ट्रेप्स लगाए।
|
|
|